Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चूना लगाने और जमीन हड़पने वाली मानसिकता जनता को भटका रही: कांग्रेस

चूना लगाने और जमीन हड़पने वाली मानसिकता जनता को भटका रही: कांग्रेस
राजनीति
08-Jul-26
पान पर चूना लगाने वाले ने पहले नगर पालिका और अब नगर निगम में चूना लगाया

छिन्दवाड़ा

भाजपा के दिवालियापन ने जनता का दिवाला निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जल, जंगल और जमीन बेचकर भाजपा के नेताओं ने अपना विकास किया और जनता कंगाल हुई जा रही। परीक्षा पर चर्चा होती है, लेकिन पेपर लीक पर जुबान नहीं खुलती। झूठ और लूट की बुनियाद पर खड़ी भाजपा जनता के बीच भ्रम फैलाती है, ताकि जनता सच्चाई ना जान सके, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती। उक्त उदगार जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भाजपा के जिला महामंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए व्यक्त किए।

श्री उपाध्याय ने जारी बयान में आगे कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व पूरी तरह सुरक्षित है, उसकी चिंता भाजपा को करने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस जिले के गरीब आदिवासी भाइयों का अस्तित्व व उनकी जमीन भाजपा नेताओं से बचाने का प्रयास कर रही। प्रदेश में मुख्यमंत्री और जिले में भाजपा के सांसद को सिर्फ और सिर्फ आदिवासी भाइयों की जमीन खरीद फरोख्त नजर आ रही।

आगे उन्होंने कहा कि पान के ठेले पर बैठकर पान में चूना लगाने वाले भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने वर्षों तक नगर पालिका में चूना लगाया अब निगम में चूना लगाकर अर्श से फर्श तक पहुंचे। साइकिल से चलने वाला आज महंगी कार से चल रहा है, जनता इनकी कार्यप्रणाली को भली भांति जानती है। छात्र-छात्राओं से मनमानी महंगी फीस वसूलकर शिक्षकों का शोषण करने वालों से भी जनसेवा की उम्मीद नहीं की जा सकती। भाजपा सांसद, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री की इतनी क्षमता नहीं है कि वे अपनी सरकार से कहकर पेयजल के पुख्ता इंतजाम करवा सके। जनसमस्याओं के निराकरण में पूरी तरह विफल साबित हुए ये सभी नेता हर बार सिर्फ बकवाद तक सीमित रहकर जनता को असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास करते हैं। लेकिन जनता सच्चाई जानती है कि विगत 22 वर्षों से प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा ने सिर्फ झूठ बोला है।

भाजपा के निष्क्रिय नेता जब जनता की समस्या का समाधान नहीं कर पाते तब वे कांग्रेस से सवाल पूछते हैं, क्योंकि उनकी हिम्मत अपनी पार्टी से सवाल करने की नहीं है। भाजपा की मानसिकता चूना लगाने की है, सत्ता में रहते हुए बड़ी बेशर्मी लादकर विपक्ष से पेयजल संकट पर सवाल पूछते हैं। विजय पांडे सबसे पहले अपनी पार्टी से सवाल पूछे कि 22 साल में छिन्दवाड़ा जिले में 22 तालाब भी नहीं बनवा पाए क्यों? 

पूरी भाजपा और शहर के सम्मानित जनता आज भी कन्हरगांव जलाशय का पानी का सेवन कर रही है जिसे कमलनाथ जी ने बनवाया है। विजय पांडे अपनी पार्टी में सवाल नहीं पूछ सकते क्योंकि सीएम और सांसद जमीन खरीदने में व्यस्त है और शेष बचे हुए मंदिरों से चंदा चुराने में लगे हैं। कुछ एपिस्टीन फाइल्स बना रहे और स्वयं विजय पांडे वही अपने पुराने काम चूना लगाने में व्यस्त है। राजनीति में होते हुए अगर इतनी भी समझ नहीं है कि जनसमस्याओं पर सवाल विपक्ष से नहीं सत्ता से पूछा जाता है। कमलनाथ जी ने जो किया वह जनता के सामने प्रत्यक्ष प्रमाण के तौर पर स्थापित है व अटल सत्य है।

Share News On