Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं 50 सीटे

छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं 50 सीटे
छिंदवाड़ा
04-Sep-25
स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद की एक और उपलब्धि

छिंदवाड़ा

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को इलाज के लिए अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने सतत प्रयास करने वाले लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू की एक पहल और रंग लाई है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने सांसद श्री बंटी विवेक साहू के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को अनुपम सौगात मिली है। छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें बढ़ाई गईं हैं। फिलहाल यहां अभी तक 100 सीटें ही उपलब्ध थी।

सांसद बंटी विवेक साहू के भागीरथी प्रयासों का नतीजा है कि छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज 100 सीटर से बढ़कर 150 सीटर हो गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में सांसद बंटी विवेक साहू केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मिले थे। श्री नड्डा से मिलकर सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज सिम्स में सीटें बढ़ाने के साथ साथ मरीजों के लिए अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी आग्रह किया था। सांसद के इस आग्रह को स्वीकारते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जे पी नड्डा ने 50 सीटे बढ़ाने की मंजूरी दी। केंद्र सरकार की नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा 50 सीटे बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।

सांसद विवेक बंटी साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस कॉलेज में अब  इस सत्र से 100 से बढ़कर 150 विद्यार्थी डठठै कर सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। मरीजों के बेहतर उपचार में सहायता प्राप्त होगी। भविष्य में इसके  उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे  एवं जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सूचकांक में बढ़ोतरी होगी।
Share News On