Home News Helpline Classified Jobs About Contact

माली समाज के नामदेव सरोदे भोपाल में हुये सम्मानित

माली समाज के नामदेव सरोदे  भोपाल में हुये सम्मानित
छिंदवाड़ा
31-Aug-25
छिंदवाड़ा 

31 अगस्त दिन रविवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में संयुक्त माली सैनी मरार समाज द्वारा रामजी महाजन पुरूस्कार का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों को पुरूस्कृत किया गया । जिनमें छिंदवाड़ा के नामदेव सरोदे कोे भी सम्मानित किया गया । श्री सरोदे के रामजी महाजन पुरूस्कार से सम्मानित होने पर महात्मा फुले समिति के संयोजक राजेश दोडके, माली समाज के अध्यक्ष देवानंद निकाजू, अशोक अंबाडकार,  प्रमोद भगत मारोती राव चरपे, राजेश भगत, अरूण घोरसे, जित्तू सेमेकार, कृष्ण किशोर माटे, वासुदेव दोडके, नामदेव कालोटकर, बाबूराव धांदोडे, अखिलेश चरपे ने बधाई प्रेषित की व रामजी महाजन पिछडा वर्ग पुरूस्कार हेतु चयन होने पर नामदेव सरोदे को महात्मा फुले समाजिक शिक्षण समिति की ओर से अग्रिम बधाई व शुभकामनाऐं दी ।


Share News On