Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

साइकल पर निकले कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह

साइकल पर निकले कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह
खेल
31-Aug-25
स्वस्थ जीवन-स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देने निकाली साइकिल रैली

छिंदवाड़ा

स्वस्थ जीवन-स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देते हुए रविवार को कलेक्टर साइकिल से घूमे। अवसर था आज तीसरे दिवस पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के साथ खेल महोत्सव का जिले में भव्य समापन किया गया। ध्यान रहे संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्श की भांति इस वर्श भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय में यह साइकिल रैली कलेक्टर शीलेन्‍द्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस लाइन से प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुई और ईएलसी चैक, कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए सत्कार चैक तक पहुंची और पुनः पुलिस लाइन में पहुंचकर संपन्न हुई। सभी प्रतिभागियों ने साइकिल के साथ उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भागीदारी की। इस साइकिल रैली में कलेक्टर श्री सिंह के साथ ही एसडीएम श्री सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल, जिला खेल अधिकारी श्री कृश्ण कुमार चैरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, वरिश्ठ खिलाड़ी, खेल प्रेमी और जिले के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और स्वस्थ जीवनशैली व पर्यावरण संरक्षक का संदेश दिया।

इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और सशक्त जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक खेल को अवश्य अपनाए, ताकि शारीरिक सक्रियता बनी रहे और जीवनशैली स्वस्थ बनी रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नियमित खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। जिले में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन इस साइकिल रैली के साथ हुआ, जिसने न केवल खेलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित किया।

Share News On