Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिला शक्ति आत्मनिर्भरता की मिसालः बंटी विवेक साहू

महिला शक्ति आत्मनिर्भरता की मिसालः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Aug-25
सांसद ने किया ट्रेड फेयर का शुभारंभ

छिन्दवाड़ा

महिला शक्ति द्वारा प्रदर्शित विविध स्टालों ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प और हिम्मत हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देते हुए, अपने हाथों से बनाई हुई चीज़ों को समाज के सामने रखा। यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की यात्रा का प्रतीक है। उक्त आशय के विचार जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन के तत्वावधान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पवार भवन चंदनगांव में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय ट्रेड फेयर का शुभारंभ अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने व्यक्त किये।
           उल्लेखनिय है कि महिलाओं ने कपड़े, घरेलू सामान सहित कई उपयोगी वस्तुओं के स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मनिर्भरता का अद्भुत परिचय दिया। यह सिर्फ वस्तुओं का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर भारत के सपने की झलक थी। इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा वर्तमान परिदृश्य में आत्मनिर्भर एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही गई। उनके द्वारा महिलाओं को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा गया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने मेले में लगे स्टाल की ओर से भारी छूट का लाभ लेने का आग्रह सभी से किया है। इस ट्रेड फेयर के आयोजन में संगठन के यशवंत पवार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पवार , महेश डोंगरे, दिलीप पवार, अर्जुन पवार, सुरेश पवार, राजकिशोर पवार, हरीश घाघरे, शंकर राव देशमुख, प्रेरणा चौधरी, रंजना पवार, ज्योति पवार , ज्योति चोपड़े आदि के विशेष प्रयासों से हुआ । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, जागेन्द्र अल्डक सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Share News On