विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने 5 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा
छिंदवाड़ा
28-Aug-25
छिंदवाड़ा
भोपाल में ऊर्जा विभाग द्वारा रविन्द्र भवन में विद्युत मंडल में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध म.प्र.विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल राकेश श्रीवास्तव प्रांताध्यक्ष, विजय कुमार जैन प्रंातीय महामंत्री ,श्रीमति राधा उमाशंकर गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, नेमकुमार जैन प्रांतीय कोषाध्यक्ष ,शरद सराठे प्रांतीय कार्यकारी सदस्य एवं विनोद माथुर जिला सचिव भोपाल शाखा ने मुख्यमंत्री से भेंटकर 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया।

पांच सूत्रीय ज्ञापन में उन्होंने पहली मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केन्द्र सरकार द्वारा घोषित तिथि से सेवारत/नियमित विद्युत कर्मचारियों को माह जनवरी 2025 से दिये गये 2 प्रतिशत (55 प्रतिशत ) मंहगाई राहत राशि का भुगतान तथा बकाया राशि सहित कराया जावे तथा भविष्य में भी राहत भुगतान की यही नीति निरंतर लागू रहे ताकि पेंशनर्स के साथ कोई भेदभाव ना हो एवं राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के तहत अनावश्यक सहमति /कार्यवाही की बाध्यता ना रहे । दूसरी मांग में पेंशनर्स को मिलने वाले सभी समस्त सेवानिवृत्त हितलाभों/स्वत्व के हितलाभों के भुगतान समयसीमा पर किया जाना सुनिश्चित किया जावें तथा घटी हुयी ब्याज दरों पर दृष्टिगत रखते हुये पेंशन सारांशीकरण की कटौती /पुर्नभुगतान की अवधि में सक्षम स्तर से विधिवत संशोधन किया जाने का निवेदन किया गया।
ज्ञापन की तृतीय मांग में नियामक आयोग म.प्र.के आदेशानुसार पेंशन फंड में विद्युत मंडल के उत्तरवर्तीय कंपनियों के द्वारा पेंशन फंड हेतु निर्धारित अंशदान की राशि को नियमित जमा कराने की बात कही गई तो वही चौथी मांग में. विद्युत मंडल के पेंशनर्स को मासिक विघुत बिलों में मिलने वाली 25 प्रतिशत राशि बहाल करायी जावें,साथ ही म.प्र.विद्युत नियामक आयोग द्वारा 2009 में पारित आदेशानुसार सुरक्षा निधि की मांग प्रत्येक वर्ष जुलाई ,अगस्त में उपभोक्ताओं से की जाती है। उस पर रोक लगाई जावे।
संघ ने अपनी पांचवीं मांग में कहा कि पेंशन कल्याण आयोग में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध एवं व्यवसायिक संघ नियम 1926 के अन्तर्गत पंजीबद्ध म.प्र.विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि शामिल किया जाना निवेदित है। म.प्र.भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप अवर सचिव म.प्र.शासन ऊर्जा विभाग भोपाल तथा विशेष कर्त्तव्य अधिकारी ऊर्जा विभाग भोपाल को पृथक -पृथक मांग पत्र ई मेल व वाट्सअप के द्वारा प्रेषित किया
गया । इसी मांग पत्र के साथ प्रतिनिधि मंडल की सूची भी प्रेषित की गयी । सेवानिवृत्त
प्रतिनिधि मंडल के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री ,ऊर्जा मंत्री एवं प्रदेश भाारतीय मजदूर संघ का इस कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया ।