Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने दी गणेशोत्सव की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
26-Aug-25
छिन्दवाड़ा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के निवासियों सहित प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्नों के नाशक भगवान श्री गणेश जी महाराज के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान श्री गणेश आपके घरों में पधारें और आप सभी की चिंताओं का नाश करते हुए आपके घरों में खुशहाली लाएँ।  सांसद श्री साहू ने कहा कि महानगरों के तर्ज पर छिन्दवाड़ा में विगत कई सालों से विभिन्न संगठनों के माध्यम से विशाल गणेश प्रतिमाओं के साथ सुंदर झांकियों के माध्यम से गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। मैं सभी संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को गणेशोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने के लिए भी हार्दिक बधाई देता हूँ।
Share News On