रोटरी क्लब ऑफ प्राईड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हो रहे रोचक मुकाबले
खेल
24-Aug-25
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब ऑफ प्राईड द्वारा जिले की बैडमिंटन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए बैडमिंटन स्पर्धा करवाई जा रही है। स्पर्धा का शुभारंभ विशेष अतिथि श्रीमती विजया यादव की उपस्थिति में हुआ। रोटरी क्लब ऑफ प्राईड की अध्यक्ष अनिता बत्रा ने बताया कि क्लब की मीत मागो, रीत डोडानी, रिचा राय, श्वेता जैन, केतकी राजपूत, वर्षा पानसे, बरखा बेदी, दीप्ती राजपूत, अंजली नायक कार्यक्रम में उपस्थित थीं। स्पर्धा में परासिया, अमरवाड़ा, चांदामेटा, चैरई आदि जिले भर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्पर्धा में प्रतिदिन रोचक मुकाबले हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 26 अगस्त तक चलेगा। विजेता प्रतिभाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है। आगे भी छिंदवाड़ा की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिताओं का सिलसिला चलता रहेगा।
