Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ध्रति और आशवी आठनकर को मिला राष्ट्रीय पुरूस्कार

ध्रति और आशवी आठनकर को मिला राष्ट्रीय पुरूस्कार
छिंदवाड़ा
21-Aug-25
छिंदवाड़ा

जिले की दो बेटियों ने छिंदवाड़ा का नाम एक बार फिर रोशन किया है। मुंबई में आयोजित भरतनाटयम में छिंदवाड़ा की बेटियों में इतिहास रचते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। ध्रति और आशवी छिंदवाड़ा निवासी समाजसेवी डॉ. रामराव आठनकर की पुत्रियां हैं और संस्कार वेली पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा में अध्ययनरत हैं। डॉ. रामराव आठनकर ने बताया कि ध्रति और आशवी आठनकर को पाटकर हॉन चर्च गेट मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय पुरूस्कार भरतनाट्यम में प्रथम पुुरूस्कार से सम्मानित किया। उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। बस आवश्यकता है उन्हें हौंसला देकर आगे बढ़ाने की। उन्होंने आशा जताई कि ध्रति और आशवी आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेगी और परिवार के साथ-साथ अपने जिले का नाम देश में रोशन करेगी।


Share News On