Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
छिंदवाड़ा
21-Aug-25
छिंदवाड़ा।

जिला महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा ने पंचवटी वार्ड नंबर 48 पोआमा स्थित सामाजिक भवन में भुजलिया मिलन एवं प्रतिभा सम्मान आयोजित किया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित थीं। भगवान श्री गणेश एवं संत नरहरी महाराज के पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रामकुमार सोनी, मुख्य अतिथि राजू पापडे, विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष दिनकर राव आरपुरे उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को भुजलिया देकर शुभकामनाएं दी। इसके बाद एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को स्व. गुलाबराव आरपुरे एवं स्व. श्रीमती कुसुम ताई आरपुरे की स्मृति में स्मृति चिन्ह एवं स्वर्ण पदक ओर उनके माता-पिता का तिलक लगाकर शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कु.श्रावणी आरपुरे 96.2 प्रतिशत, कु. पूजा सोनी 98.2 प्रतिशत के अलावा 14 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खुनाझिर कलां के प्रथम सोनी, चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर कृति सोनी चौरई, डॉक्टर हर्षिता निनावे, श्रीमती अंबिका सोनी पति अभिषेक सोनी का सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम येरपुडे द्वारा सत्र 2024 - 25 में शास.सेवा से सेवानिवृत होने वाले सामाजिक कर्मचारियों को भी पिता स्व. बाबूलाल जी येरपुडे एवं माता श्रीमती स्वर्गीय विजमा ताई येरपुड़े की स्मृति में शॉल श्री फल देकर सम्मानित किया गया ।


Share News On