Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिला आईटीआई में प्रवेश हेतु सीएलसी राउण्ड

महिला आईटीआई में प्रवेश हेतु सीएलसी राउण्ड
छिंदवाड़ा
19-Aug-25
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं च्वॉईस फिलिंग प्रारंभ

छिन्दवाडा

छिन्दवाडा जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला हैं, इस जिले की आदिवासी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कौशल विकास एक अमोघ अस्त्र हैं इसे दृष्टिगत रखते हुये शासन ने जिले में आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था स्थापित की है, जिसमें आदिवासी वर्ग की बालिकाओं को विभिन्न व्यवसायों जैसे डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, स्टेनोग्राफी हिन्दी एवं स्वीईंग टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं। वर्तमान में प्रवेश की प्रक्रिया प्रचलन में हैं। संस्था में प्रवेश के लिये सी.एल.सी राउण्ड में पंजीयन त्रुटिसुधार व च्वॉईस फीलिंग की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 हैं।

संस्था प्राचार्य श्री नलिन तिवारी ने बताया कि इस राउण्ड में समस्त अप्रवेशित पंजीकृत अभ्यर्थी को च्वॉईस फिलिंग करना अनिवार्य हैं। विशेष बात यह है कि इस राउण्ड में पुरूष आवेदक भी प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यार्थीयों को स्वेच्छा से अधिकतम 5 च्वॉईस फिलिंग कर सकते हैं अभ्यार्थी ध्यान पूर्वक अपनी रूचि के अनुसार च्वॉईस फिलिंग करें। च्वॉईस लोक करने के बाद संशोधन सम्भव नही हैं। 25 अगस्त 2025 को आवेदक स्वयं संस्था में उपस्थित होकर अपने रूचि के व्यवसाय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 26 अगस्त को चयन सूची जारी होगी एवं उसी दिवस चयनित आवेदको को प्रवेश दिया जायेगा। आवेदक आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित योग्यता की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र (आवश्यक हो तो) एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र इत्यादि मूल एवं छायाप्रति 2 सेट में लेकर उपस्थित हो, प्रवेश प्रक्रिया उसी दिवस पूर्ण की जायेगी। शेष रिक्त सीट के लिये प्रतीक्षा सूची 28 अगस्त 2025 को जारी की जायेगी चयनित आवेदकों को उसी दिवस दोपहर 2रू00 बजे से प्रवेश दिया जायेगा।





Share News On