अधिकारियों, प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी
छिंदवाड़ा
19-Aug-25
छिन्दवाडा
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा शीलेन्द्र सिंह द्वारा पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश 15 मार्च 2025 एवं 29 अप्रैल 2025 को निरस्त करते हुये जिला कार्यालय में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा/राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों, प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों के मध्य शासकीय कार्यो के सुचारू संचालन के लिये प्रशासकीय दृष्टि से कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह के पास दाण्डिक के अंतर्गत जिला दण्डाधिकारी और राजस्व के अंतर्गत कलेक्टर छिंदवाड़ा के साथ ही दाण्डिक और अन्य कार्यो का प्रभार रहेगा। अपर कलेक्टर (विकास) श्री अग्रिम कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और विभिन्न शाखाओं के साथ ही अन्य कार्यो का प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह के पास दाण्डिक के अंतर्गत अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, राजस्व के अंतर्गत अपर कलेक्टर व नजूल अधिकारी शहर छिंदवाड़ा और विभिन्न शाखाओं के साथ ही कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार का प्रभार रहेगा।
इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी को कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार तथा संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर को कार्यपालिक दण्डाधिकारी, अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल को कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मेहरा को दाण्डिक में कार्यपालिक दण्डाधिकारी और अन्य शाखाओं के साथ ही कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र निगम को दाण्डिक में कार्यपालिक दण्डाधिकारी, राजस्व नजूल अधिकारी शहर छिंदवाड़ा और अन्य शाखाओं के साथ ही कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार तथा सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव को दाण्डिक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी उपखण्ड परासिया और उपखण्ड परासिया संबंधी अन्य कार्य तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य का प्रभार सौंपा गया है ।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह द्वारा जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री सुधीर कुमार जैन को दाण्डिक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी उपखंड छिन्दवाड़ा/मोहखेड़ व नगर दण्डाधिकारी छिन्दवाड़ा, राजस्व में उपखण्ड छिंदवाड़ा संबंधी अन्य कार्य, जिला कार्यालय की शाखाओं का कार्य सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कामिनी ठाकुर को दाण्डिक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी उपखंड जुन्नारदेव व राजस्व में उपखण्ड जुन्नारदेव के अंतर्गत अन्य कार्य, संयुक्त कलेक्टर श्री हेमकरण धुर्वे को दाण्डिक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी उपखंड अमरवाड़ा, राजस्व में उपखंड अमरवाड़ा के कार्य व अन्य कार्य तथा कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रभात मिश्रा को दाण्डिक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी उपखंड चौरई, राजस्व में उपखंड चौरई के कार्य व अन्य कार्य सौंपे गये है।
इसी प्रकार अपर कलेक्टर (विकास) श्री अग्रिम कुमार व अतिरिक्त कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल व संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मेहरा व प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र निगम, सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव व संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कामिनी ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री सुधीर कुमार जैन व डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल और संयुक्त कलेक्टर श्री हेमकरण धुर्वे व प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रभात मिश्रा को आपस में एक-दूसरे का लिंक ऑफीसर बनाया गया है।