Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर श्री सिंह करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर श्री सिंह करेंगे ध्वजारोहण
छिंदवाड़ा
14-Aug-25
छिन्दवाडा

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह 15 अगस्त 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिंह का आगमन प्रातः 8ः58 बजे होगा तथा वे प्रातरू 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं सलामी लेने के बाद प्रातः 9ः05 से 9ः25 बजे तक परेड का निरीक्षण, हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा । जिसके बाद प्रातरू 9ः25 से 9ः55 बजे तक मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण देखा व सुना जायेगा। प्रातः 9ः55 से 10ः00 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन एवं सामूहिक व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातरू 10.00 से 10ः25 बजे तक किया जाएगा। जिसके बाद प्रातरू 10ः25 से 11ः00 बजे तक प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरित किए जायेंगे।
Share News On