पुलिस को देखकर कौन थे जो भागने लगे
छिंदवाड़ा
03-Jun-25
छिंदवाड़ा
पुलिस को देखकर अक्सर लोग सहम जाते हैं क्योंकि पुलिस की छवि लोगांे के दिलो में आज भी रौब वाली ही बनी है। 3 जून की दोपहर भी ऐसा ही कुछ हुआ कि पुलिस पहुंची तो वहां बैठे लोग तुरंत ही असहज हो गए और भागने लगे तब पुलिस ने उन्हें रोका और समझाईश ताकि कभी उनके साथ कुछ दुर्घटना या अपराध न हो पाए। उपस्थित लोगों ने माफी मांगी और चलते बने।

कलयुगी युग में अब लड़के-लड़कियांे का एक-दूसरे के साथ उठना बैठना पहले जैसा बुरा नहीं माना जाता जिसका फायदा उठाकर आजकल सुनसान इलाकों में प्रेम की पींगे लड़ाने वालों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। इसी तरह का घटनाक्रम आज कारोबह डैम के आसपास दिखाई दिया। दरअसल काराबोह डेम के आसपास का क्षेत्र प्रेमियों के मिलने औैर अनैतिक गतिविधियों का अड्ढा बनते जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को थाना प्रभारी जीएस राजपूत दल-बल के साथ दोपहर को अचानक काराबोह डेम पहुंचे। पुलिस बल को अचानक आए देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे तो सिपाहियों ने सभी को रोका और उन्हें समझाया कि इस क्षेत्र में इसके पहले लूटपाट की घटना हो चुकी है अतः ऐसे निर्जन स्थानों पर आप असुरक्षित है। आपके साथ किसी भी तरह की अपराधिक घटना हो सकती है। आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से समझाईश है कि आगे से आप यहां निर्जन स्थान पर इस तरह न घूमे। दोबारा दिखाई देने पर आपके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। ज्ञात हो कि पूर्व में काराबोह डेम घूम रहे युवक-युवतियों से मारपीट और पैसे की लूट का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था।