Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उमरेठ के 17 मजदूर महाराष्ट्र में बनाए गए बंधक

उमरेठ के 17 मजदूर महाराष्ट्र में बनाए गए बंधक
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
बंधक मजदूरों को छुड़ाने सांसद साहू ने एस.पी. से की बात

छिन्दवाड़ा

जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हर दम तैयार रहने वालें सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उमरेठ के गांवों से उनसे मिलने आए लोगों की समस्या सुनते ही तत्काल ही पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर कोल्हापुर के गांव बागरवाड़ी में बंधक 17 मजदूरों को छुड़वाने के लिए कार्यवाही करने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि उमरेठ तहसील के ग्राम बीजकवाड़ा, चांदामेटा, पिंडरई एवं खापा के कुछ ग्रामीण शनिवार को सांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष अपनी गुहार लेकर पहुंचे हुए थे। जिसमें उन्होंने सांसद श्री साहू को बताया कि एक माह पूर्व कोल्हापुर के ग्राम बागरवाड़ी के मदन धनगड़े ने उनके गांवों के 17 मजदूरों को अपने साथ मजदूरी करने के लिए लेकर गया था, लेकिन इन मजदूरों को ना तो वेतन दिया गया और ना ही इनके रहने खाने की व्यवस्था की गई। अब वहा के खेत मालिक द्वारा सभी 17 मजदूरों को बंधक बना लिया गया है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मजदूरों को छुड़ाने का निवेदन किया गया था, जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और मजदूरों को छुड़वाने के लिए कार्यवाही करने के लिए कहा।
Share News On