Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एक्सपोजर विजिट को सांसद ने किया रवाना

एक्सपोजर विजिट को सांसद ने किया रवाना
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
छिंदवाड़ा

संजय गांधी युवा नेतृत्व एवं प्रशिक्षण संस्थान पचमढ़ी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को एक्सपोजर विजिट कराई जा रही है। इसी के तहत् जनपद पंचायत बिछुआ की 47 लोगों की टीम को सांसद बंटी विवेक साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया है।

जनपद पंचायत बिछुआ के सरपंचों, सचिवों एवं जीआरएस को 47 लोगों की टीम को ऐतिहासिक स्थान रायसेन, भोजपुर मंदिर भोपाल, भीम बैठका ओबेदुल्लागंज एवं पंचमढ़ी का 3 दिवसीय भ्रमण कराया जायेगा। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को एक्सपोजर विजिट संजय गाँधी संस्थान  के संचालक नवल मीना, जनपद सीईओ गौरव तिवारी के मार्गदर्शन मे मास्टर ट्रेनर अंजुम खान और चंद्रकांत पवार के द्वारा कराई जा रही है।
Share News On