मंडल अध्यक्ष ने एसआईआर की बूथवार समीक्षा करते हुए तैयार की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की वार्ड क्रमांक 20 एवं 23 में महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न हुई
छिंदवाड़ा
भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड चौड़ा बाबा क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 23 संत रविदास वार्ड खिरकापुरा छेत्र मैं महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वार्ड पार्षद, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, महामंत्री और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठकों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा बूथ पदाधिकारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहें मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की बुथवार चर्चा कर समीक्षा की गयी, साथ ही अधिक से अधिक नवमतदाताओं के नाम जोड़ने एवं नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के पश्चात उसमें आ रही त्रुटियों को सुधारने हेतु पदाधिकारी को निर्देश दिया गये।
बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा वार्ड में बनाए गए नए बूथों की बूथ समितियां का गठन भी किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करने हेतु कहा गया। बैठक में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद जगदीश गोदरे, पूर्व पार्षद मनोज चौरे, बूथ अध्यक्ष राकेश सरेठा, बृजेश चौरे, चुन्नीलाल मंडरा, साहिल पवार, संतोष साहू, संजय वर्मा, गया प्रसाद वरीवा, छोटेलाल सेठिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 20 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की बैठक में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद अमित माहोरे, मंडल बीएलए प्रमुख संजय वर्मा, गया प्रसाद वारीवा, नरेंद्र माहोरे, बूथ अध्यक्ष गोपाल मालवीय, संतोष यादव, मोहन मर्सकोले, विजय कुशवाहा, राजकुमार बंडेवार, राजेंद्र शुक्ला, राजेश यादव, प्रकाश विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।