Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सामाजिक भवन सहित विभिन्न कार्यों के लिए 14 लाख स्वीकृत

सामाजिक भवन सहित विभिन्न कार्यों के लिए 14 लाख स्वीकृत
छिंदवाड़ा
31-Mar-26
पांढुर्णा में कुनबी समाज भवन सहित अन्य लोगों की मांग पर स्वीकृत की राशि

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू जहा केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत करवा रहे है वही अपनी सांसद निधि से भी विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने कुनबी समाज संगठन पांढुर्णा एवं अन्य लोगों की मांग एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर अपनी सांसद निधि से 14 लाख की राशि स्वीकृत की है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए सामुदायिक भवन के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ व पांढुर्णा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छगानी की अनुशंसा पर कुनबी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की है, साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में भी राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है। वही सांसद श्री साहू ने ग्राम बानाबाकोड़ा में डॉक्टर बाबा साहब अम्बेडकर लाइब्रेरी के लिए पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़ व मंडल अध्यक्ष सदानंद डोंगरे की अनुशंसा एवं सरपंच श्रीमती रसिका जीवनधर बेन्डे और सामाजिक संगठन की मांग पर 2 लाख की राशि स्वीकृत की है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत बिछुआ खुर्द के सरपंच राकेश टेकाम की मांग एवं पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती और मंडल अध्यक्ष भूषण संदीप सूर्यवंशी की अनुशंसा पर ग्राम बिछुआ खुर्द में विधुत कनेक्शन के लिए 1 लाख की राशि स्वीकृत की है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधायल नोनिया करबल में स्मार्ट क्लास के लिए मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया की अनुशंसा पर 1 लाख की राशि स्वीकृत की है। विकास कार्यों के लिए उक्त राशि स्वीकृत किए जाने पर कुनबी समाज सहित अन्य संगठनों एवं लोगों और भाजपा के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।

विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत कराये जाकर प्रारंभ भी करवा दिए है। सांसद जहा केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से दोनों जिलों में करोड़ों की राशि स्वीकृत करवा रहे है, वहीं अपनी सांसद निधि से भी दोनों जिलों में वर्षों से लंबित पड़ें विकास कार्यों के लिए भी राशि स्वीकृत कर रहे है।  



Share News On