सिमरिया बस दुर्घटना में 10 की मौत, 45 से ज्यादा घायल
छिंदवाड़ा
26-Mar-26
दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1 - 1 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश
छिंदवाड़ा
गुरुवार देर शाम नागपुर रोड पर सिमरिया मंदिर के पास ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के जरिए उन्हें तेजी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सिमरिया मंदिर के पास यात्री बस क्रमांक MP28 P 0321और लहसून से भरी पिकअप वाहन की टक्कर हो गई गई और टक्कर के बाद बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए लोगों को लेकर भंडारकुंड गांव वापस जा रही थी। दुर्घटना में 10 लोगों के मरने की खबर सामने आई है जिनमें मरने वालों में 6 पुरूष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। साथ ही 45 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल मरीजों में 4 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
कलेक्टर-एसपी जिला अस्पताल पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गए। इस हादसे के बाद जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल दिखा और लोग अपने परिचितों का हाल जानने पहुंचते रहे।
डॉ कृष्ण हरजानी जिला अस्पताल पहुंचे
चिकित्सा प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष डॉ कृष्ण हरजानी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की और उनके उचित इलाज के लिए सिविल सर्जन से एवं अस्पताल प्रशासन से चर्चा की।
मृतकों के परिजनों से भी वो मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना में प्रभावित लोगों से मिलने के लिये निर्देशित किया है। जिसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंह अपने सभी कार्यक्रम परिवर्तित कर तत्काल छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं और सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दी जा रही राहत का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल पैरामेडिकल स्टाफ सहित छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतकों के निकटम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाकर सभी घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रभारी मंत्री जी छिंदवाड़ा के लिए रवाना
अभी अभी सूचना मिली है कि जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह छिंदवाड़ा के लिए निकल चुके हैं। वे रात्री 1.30 बजे तक छिंदवाड़ा पहुंच जाएंगे।
सांसद श्री साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक
सांसद बंटी विवेक साहू और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बस के भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।