Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कन्नप्पा ने शिवभक्ति से दिया भगवान के प्रति समर्पण का संदेश

कन्नप्पा ने शिवभक्ति से दिया भगवान के प्रति समर्पण का संदेश
छिंदवाड़ा
27-Mar-26
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शिव अराधन तृतीय दिवस

छिंदवाड़ा

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव आराधन महोत्सव के अंतर्गत आज “भक्त कन्नप्पा की शिवभक्ति” विषय पर भावपूर्ण कथा का आयोजन किया गया। सच्चा भक्त वही होता है जो भगवान से पूर्ण समर्पण के साथ जुड़ जाता है। जब हृदय में श्रद्धा, विश्वास और प्रेम होता है, तब भक्ति अपने आप प्रकट हो जाती है।

प्रवक्ता साध्वी जी ने भक्त कन्नप्पा की अद्भुत शिवभक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि कन्नप्पा ने बिना किसी विधि-विधान के केवल निष्कपट प्रेम से भगवान शिव की आराधना की और अपने प्रभु के लिए अपनी आंखें तक अर्पित करने को तैयार हो गए। यह कथा हमें सिखाती है कि भगवान को बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि सच्चा प्रेम और समर्पण प्रिय है।

रावण, अंगद और हिरण्यकश्यप के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए प्रवचनकर्ताओं ने बताया कि कि रावण भगवान शिव का भक्त होते हुए भी अहंकार के कारण पतन को प्राप्त हुआ। अंगद ने प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं हिरण्यकश्यप ने ईश्वर से विरोध और अहंकार का मार्ग अपनाया, जिसके कारण उसका अंत हुआ। इन प्रसंगों के माध्यम से बताया गया कि भक्ति का सार प्रभु से जुड़ना है, न कि अहंकार में उलझना।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा, अध्यक्ष छिंदवाड़ा बार काउंसिल, अधिवक्ता सी एल मुद्ग़ल, अधिवक्ता सत्यप्रकाश शुक्ला, उमेश दुबे , सिंगर एवं ब्रांड एंबेसेडर छिंदवाड़ा नगर निगम बादल भारद्वाज, सागर भारद्वाज खुशी सोनी मनीषा भारद्वाज पुष्पा तिवारी , अपर्णा मिश्रा कीर्ति तिवारी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए और शिव आराधन में सहभागिता की।

इस अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ तथा जय हो फाउंडेशन द्वारा व्यवस्थापन एवं सहयोग किया गया। साथ ही जय हो फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं जय हो फाउंडेशन ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिव आराधन का लाभ लेने की अपील की है।
Share News On