26 जुलाई को शहीद परिवारों का सम्मान करेगा युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच
छिंदवाड़ा
18-Jul-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने शहीद परिवार सम्मान समारोह को लोगो किया लॉन्च

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय में शहीद परिवार सम्मान समारोह को लोगो लॉन्च किया है। विदित हो कि साहित्य, संगीत, संस्कृति को समर्पित छिंदवाड़ा जिले की संस्था युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच द्वारा 26 जुलाई, रविवार को शाम संस्था की आठवीं वर्षगांठ एवं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विजयगान, कवि सम्मेलन और शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने सन् 2018 से कला की विभिन्न विधाओं से जुड़ी नई प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयासरत युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के सभी साथियों और पदाधिकारियों को उक्त आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही सांसद बंटी विवेक साहू ने आमजनों के कहा है कि 26 जुलाई की शाम शहीदों की स्मृति में आयोजित होने जा रहे विजयगान आयोजन में देश दुनिया से पधार रहे कवि शायरों के काव्य पाठ का आनंद लें और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस अवसर पर युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।