सड़क निर्माण करने पर वार्डवासियों ने जताया आभार
राजनीति
31-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

विगत कई सालों से राजपाल चौक से पाटनी चौक जाने वाली सड़क अत्यंत ही खराब हो चुकी थी जिसके निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। रही सही कसर लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन ने सीवर लाईन के समय पूरी कर दी थी। आलम यह था कि इस सड़क पर वाहन चलाना खतरों से खेलना जैसा था। जब इस बारे में नेताप्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अंबर दाढ़े को जानकारी दी गई तो उन्होंने सड़क बनाने के लिए प्रयास करने शुरू किए। कांग्रेस के सर्वमान्य नेता पूर्व सीएम कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ जी द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए सड़क निर्माण की मंजूरी दिलाई गई साथ ही विधायक निधि से फंड भी उपलब्ध कराया गया। लगभग 10 वर्षो बाद सड़क पर डामरीकरण हुआ जिससे यहां से आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत महसूस हुई है। नेताप्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अंबर दाढ़े द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए वार्डवासियों ने उनका आभार माना।