Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्याभूमि के 9 छात्रों का राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन

विद्याभूमि के 9 छात्रों का राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन
खेल
31-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

स्थानीय विद्याभूमि पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने रोलर स्केटिंग में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। हाल ही में छिंदवाड़ा में आयोजित संभागीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल के छात्रोंकृराजेश्वरी टेकाम, छायांक शाह परतेती, विराट मौर्य, अक्षत साहू, वंशिता राय, भाविका परतेती, रिषांक विश्वकर्मा, हिमांक पवार एवं कुशांक डोंगरे का चयन अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय टीम में हुआ है।

संभागीय स्तर पर रोमांचक व शानदार प्रदर्शन के दम पर जबलपुर संभाग की टीम में जगह बनाने वाले ये सभी खिलाड़ी 1 से 5 नवंबर तक मंदसौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे और जबलपुर संभाग व अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव, चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेशक  विशेष यादव, विद्याभूमि क्लब के अध्यक्ष राजेश बोध, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेश प्रसाद चौरिया एवं समस्त विद्याभूमि परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!