महिलाओं का शोषण करना ही कांग्रेस का चाल-चरित्र और चेहरा: बारस्कर
राजनीति
01-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड 29 के कांग्रेसी पार्षद राहुल मालवी पर नगर निगम की ही एक आदिवासी महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, अश्लील हरकत और जातिगत अपमान का मामला सामने आना बेहद शर्मनाक है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने इसकी कड़ी निंदा कर कहा पद का दुरूपयोग कर महिलाओ का उत्पीड़न और शोषण करना ही कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर BNS की धारा 296(a), 74, 75(2) और SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(va) के तहत FIR क्र. 0842/2026 दर्ज कर ली है। पीड़िता 8 दिन तक कांग्रेस नेताओ की धमकी और राजनीतिक रसूख के डर से थाने नहीं जा सकी, आखिरकार 31.10.2026 को कोतवाली थाने में हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने कहा कि भाजपा की मांग है कि आरोपी कांग्रेसी पार्षद को कांग्रेस पार्टी संरक्षण देना और बचाना बंद कर कार्यवाही करे। कलेक्टर नैतिक अधमता के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई कर पार्षद पद से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करें।पीड़िता को सुरक्षा और न्याय मिले।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने कहा कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मोहर्रिर पद पर काम करने वाली गरीब आदिवासी महिला का शोषण कर रहे हैं। जब नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनसे भी बहस की। कांग्रेस के नेता आरोपी को बचाने मे जुटे है और पीड़िता को बार बार धमका रहे है। नगर निगम जैसी पवित्र संस्था में कांग्रेस नेताओ की शर्मनाक हरकत से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। भाजपा इस पीड़ित बहन के साथ खड़ी है और आदिवासी बहन को न्याय दिलाने तक संघर्ष करेगी।