Home News Helpline Classified Jobs About Contact

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 एवं 3 अक्टूबर को भोपाल में

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 एवं 3 अक्टूबर को भोपाल में
मध्यप्रदेश
01-Oct-26
न्याय संहिता पर केंद्रित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

शिलान्यास व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

भोपाल (छिंदवाड़ा अपडेट)

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 2 एवं 3 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। श्री शाह 2 अक्टूबर को भोपाल के राजाभोज विमानतल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह शनिवार, 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री श्री शाह भोपाल बायपास रोड, भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास करेंगे। वे परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह 3 अक्टूबर की शाम नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!