’‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ अभियान अंतर्गत ‘उड़ान’ कार्यशाला आयोजित
शिक्षा
01-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

आज 01 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा द्वारा एक दिवसीय ‘उड़ान’ कार्यशाला का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशांत हुद्दार प्रधान के निर्देशन में माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में किया गया।
इस अवसर पर संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को डिजीटल प्लेटफार्म में क्या कार्य करने चाहिए और क्या कार्य नहीं करने चाहिए, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सोमनाथ राय, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय तक पहुंच के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
श्रीमती मीनाक्षी वाजपेयी, सदस्य बाल कल्याण समिति छिंदवाड़ा द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवन शैली, मानसिक और भावनात्मक कल्याण, नींद व्यायाम, डिजीटल संतुल के संबंध में जानकारी दी। मनोज श्रीवास्तव, प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव द्वारा कैरियर विकल्प और कौशल लक्ष्य निर्धारण, छात्रवृत्तियां और अवसर से संबंधित जानकारी दी गई। श्रीमती अवनि वापजेयी, सायकोलॉजिस्ट द्वारा छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। दिनेश बघेल, चौकी प्रभारी धरमटेकड़ी द्वारा छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा, संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में लक्ष्मीकांत मिश्रा, सहायक संचालक, जनजातीय कार्यविभाग छिंदवाड़ा, संस्था प्राचार्य वसंत सनोडिया की विशेष भूमिका रही।