पंचमुखी हनुमान मंदिर के संचालन को लेकर बैठक में बनाई रणनीति
छिंदवाड़ा
01-Nov-26
श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति की बैठक संपन्न

छिंदवाड़ा अपडेट
आज 1 नवंबर को स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष रमेश पोफली की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक मेें मंदिर प्रबंधन के संचालन के संबंध में वर्तमान में न्यायालय में चल रहे प्रकरण के संबंध में सदस्यों को अवगत कराया गया एवं मंदिर परिसर से पूर्व में हुई चॉदी के जेवरात के संबंध में दोषियों पर चल रहेे आपराधिक प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंदिर प्रबंधन से जुड़े विवाद जो कि उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित है, जिसमें शीघ्र कार्यवाही करवाने एवं मंदिर का संचालन करनेे हेेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने एवं आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। आज बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रमेश पोफली, उपाध्यक्ष हरिओम सोनी, सचिव रामकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद, संजय चंदेल, ललित किशोर विश्वकर्मा, शिव मालवी, वरि. अधिवक्ता संजय देशकर, अधि. विवेक पाठक, श्री धारपुुरे, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश साहू, संदीप विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास, अंकित कहार, प्रयास सोनी, अमन यादव, विशाल मालवीय, अरूण चौरे, राम सोनी, अक्षय सोनी, अंजल पटवा, अनिल लखेरा आदि सदस्य उपस्थित रहे ।