प्रधानघोघरी में लगा 47 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
01-Nov-26
204 मरीजों का उपचार

छिन्दवाड़ा अपडेट
मैनीखापा के ग्राम प्रधानघोघरी में 47 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं के साथ हमारी सरकार छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर संकल्पित है। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार में भी स्वास्थ्य को लेकर अच्छे काम हो रहे हैं, मेडिकल कॉलेज के लिए करोडों रुपए उन्होंने प्रदान किया और जिले में 88 उप एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है, जिनका काम प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम को मैनीखापा मंडल अध्यक्ष धर्मराज कुमरे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में रविवार को भाजपा मंडल मैनीखापा के ग्राम प्रधानघोघरी में 47 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 204 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर के दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगेंद्र अल्डक, मैनीखापा मंडल अध्यक्ष धर्मराज कुमरे, सांवली मंडल अध्यक्ष लालसिंह बटटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि सोनी, मैनीखापा मंडल महामंत्री मनीष सीलू, मंडल कोषाध्यक्ष नीलेश कायदा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश खवसे, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामप्रसाद ढीकु, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश उदासी, युवा मोर्चा से गणपत बनके, प्रधानघोघरी सरपंच बसंत बेलवासी, एससी मोर्चा महामंत्री विनोद वस्त्रेण, सावरी एसटी मोर्चा अध्यक्ष किशोर यूईके, संतोष साहू एवं डॉक्टर्स सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।