Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कल शुक्रवार को गुलाबरा में शिव मंदिर से निकलेगी प्रभात फेरी

कल शुक्रवार को गुलाबरा में शिव मंदिर से निकलेगी प्रभात फेरी
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
छिंदवाड़ा

श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गुलाबरा गली नंबर 15, मस्जिद के बाजू में स्थित शिव मंदिर से सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी  ग्रुप के सभी सदस्यों ने वार्ड में निवास करने वाले भक्तों से प्रभात फेरी में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।

प्रतिदिन की तरह सुंदरकांड ग्रुप की प्रभातफेरी गुरूार को प्रातः 5.30 बजे गुलाबरा में गली नंबर 10 से 15 शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे वार्ड में भ्रमण कर करते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंची जहां हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी में सभी ग्रुप के सदस्यों के साथ साथ वार्डवासी भी उपस्थित रहे। साथ ही सभी वार्डवासियों को रामनवमीं की शाम 4 बजे ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा में शामिल होंने के लिए आमंत्रित किया गया। 
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।