Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर के कई क्षेत्रों में आज नहीं होगी जलापर्ति

शहर के कई क्षेत्रों में आज नहीं होगी जलापर्ति
छिंदवाड़ा
30-Dec-25
छिंदवाड़ा

नगर निगम द्वारा 11.5 एमएलडी जल प्रदाय प्लांट के सम्प टैंक की सफाई का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 31 दिसम्बर, बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

      नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाबरा एवं शनिचरा बाजार टंकी से जलापूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में लालबाग, चूनाभट्टा, डी नेमा वाली गली, गांधीगंज, नई आबादी, रेलवे स्टेशन के सामने का क्षेत्र, गुलज़ार नगर, सिवनी रोड, नूरी टेंट वाली गली, सुकलु ढाना, सर्रा, इमलीखेड़ा चौक, इमलीखेड़ा बस्ती सहित थूनियाभांड क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15, 18, 29, 33, 35, 40, 41 एवं 42 शामिल हैं। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व से आवश्यक जल संग्रह कर लें तथा आवश्यक कार्य हेतु सहयोग प्रदान करें।
Share News On