पूर्व सरपंच और पंचों का क्रमिक अनशन समाप्त
छिंदवाड़ा
20-Feb-26
छिन्दवाडा
जिले की तहसील जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पालाचौराई में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों के विरोध में पूर्व सरपंच एवं पंचों द्वारा विगत 10 दिनों से क्रमिक अनशन किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर चर्चा करने एवं समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशानुसार पंचायत की टीम एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी जुन्नारदेव मौके पर पहुंचे और अनशनकारियों से विस्तार से चर्चा की। प्रशासन द्वारा पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच हेतु जांच दल गठित किए जाने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन की पहल एवं आश्वासन से संतुष्ट होकर अनशनकारियों ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। अनशन का समापन जूस पिलाकर कराया गया।