Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिले के अंतिम छोर के खारा गांव में लगाई सांसद ने चौपाल

जिले के अंतिम छोर के खारा गांव में लगाई सांसद ने चौपाल
राजनीति
09-Jun-26
सांसद ने ग्राम खारा और बंधीढाना मंे किया रंगमंचों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा जिले के अंतिम छोर में रहने वाले ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उन्हे योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी लेने के लिए ग्रामीणों के बीच पहुंचकर चौपाल लगाते हुये ग्रामीणों से चर्चा भी कर रहे है। सांसद ने छिंदवाड़ा जिले के अंतिम छोर के गांव खारा में चौपाल लगाते हुये आदिवासी भाई-बहनोें एवं ग्रामीणों से चर्चा की, इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उसके निराकरण के निर्देश भी दिये। उन्होंने कुछ समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाईल पर चर्चा करते हुये समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिये है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती तुलसा परतेती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, मंडल महामंत्री लेखराम राय, किरण पंद्रे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकदास चौहान, सुनील मर्सकोले, शरद साहू, जगदीश राय, प्रभुदयाल पाल, राकेश राय सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गांवों के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

सांसद ने किया जनसंपर्क और रंगमंचों का भूमिपूजन

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को माहुलझिर के ग्राम खारा में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा की। वे इस दौरान ग्राम चावलपानी में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मिले। सांसद श्री साहू ने ग्राम झिरपा में वरिष्ठ व्यवसायी रमेश राय के निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात करते हुये मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा भी की है। उन्होंने इस दौरान ग्राम खारा में रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। सांसद श्री साहू ने ग्राम बंधीढाना में स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुये रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और भजन के कार्यक्रम में शामिल हुये। सांसद श्री साहू ने ग्राम बंधीढाना में ही मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल के निवास स्थान पर आमजनों से मुलाकात की। सांसद श्री साहू ग्राम सावरवानी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुये और ग्राम सावरवानी में ही रात्रि विश्राम किया।

सांसद बुधवार 10 जून को ग्राम टेकापार में लगाएंगे चौपाल

सांसद बंटी विवेक साहू 10 जून को ग्राम सावरवानी में प्रातः 7 से 8 बजे तक गांव के युवाओं से संवाद व विचार विमर्श करेंगे साथ ही स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः 9 बजे ग्राम अन्होनी में मंदिर में पूजन अर्चन करने के साथ ही विकसित तीर्थस्थल का निरीक्षण भी करेंगे। प्रातः 9ः30 बजे ग्राम टेकापार में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा करेंगे। सांसद श्री साहू प्रातः 10ः30 बजे ग्राम चावलपानी में चिकित्सकों, शिक्षकों, व्यवसायियों, अधिवक्ताओं सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए वैश्विक संकट से निपटने के उपायों पर अमल करने का आव्हान करेंगे। सांसद श्री साहू प्रातः 11 बजे ग्राम मानेगांव में चौपाल लगाते हुए लाडली बहना, पीएम किसान योजना, पेंशन के हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा करेंगे, वे इस दौरान रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।  
Share News On