जिला गौली समाज को सांसद ने दी 20 लाख के सामाजिक भवन की सौगात
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
छिंदवाड़ा

जिला गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेड ऑफिस के सामने वाले ग्राउंड में किया गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए जिला गौली समाज के निवेदन पर सामाजिक भवन के लिए सांसद निधि से 20 लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने सर्वप्रथम यदुवंशम शिरोमणी भगवान श्री कृष्ण को नमन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, उत्साह और हमारी सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि नंदलाल की बाल लीलाएं, माखन-मिश्री का भोग, झूला और भक्ति से सजा यह उत्सव हर भक्त के मन में आनंद भर देता है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई भी दी साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लाते हुए सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सोहन बाल्मिक, सुनील उइके, निलेश उइके, गौली समाज के जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, गौली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष टीकाराम चंद्रवंशी, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला महामंत्री विजय पाण्डे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राजू नंदवंशी, संतकुमार यदुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गौली समाज के सामाजिकजन उपस्थित थे।