सांख में चल रही भागवत ज्ञानयज्ञ में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में लगातार शामिल हो रहे है। इसी के तहत शुक्रवार को ग्राम सांख में स्थित माता मंदिर बाजार चौक में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह के कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू ने कथा वाचकों का आर्षीवाद लिया और ईश्वर को नमन करते हुए जिलेवासियों के लिए सुख समृध्दि और वैभव की कामना की है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कथा स्थलों में बैठकर कथा भी सुनी। इस दौरान ग्राम सांख आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह के दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजु नरोटे, रोहित पोफली, बिटटू मंडराह, रवि मालवी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बंडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।