Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ

रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ
छिंदवाड़ा
23-Feb-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सामाजिक बंधुओं को किया आमंत्रित  

छिन्दवाड़ा

रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। रामेश्वरम धाम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां समस्त सामाजिक बंधुओं का उन्हें हर दम सहयोग दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया वही 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भी पूर्ण सहयोग की अपील की है। छिंदवाड़ा शहर में गायत्री परिवार, पंजाब सेवा समिति, सेन समाज, गुजराती समाज, रजक मालवी समाज, चौरसिया समाज, पंजाबी समाज, तिरोले कुनबी समाज, लोनारे कुनबी समाज, ब्रम्ह समाज की बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठकों के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए सभी सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र दिये और इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित भी किया। उन्होंने बैठकों में बताया कि उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू को उनके समाजों एवं संगठनों की ओर से इस महायज्ञ में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। बैठकों के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा शहर में वार्ड नंबर 26 में 15 लाख की सांसद निधि से बने रजक समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। रजक समाज को भवन की सौगात दिये जाने पर समाज के बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त किया है। इस अवसर पर बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, जगेन्द्र अल्डक, विजय पांडे, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, चंद्रभान देवरे, विश्वेन्द्र बैस, रवि मालवी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

यहां हुआ बैठकों का आयोजन

सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार, पंजाब भवन में पंजाब सेवा समिति, सेन समाज के भवन में सेन समाज, गुजराती समाज के भवन में गुजराती समाज, अखिल भारतीय रजक समाज के भवन में रजक मालवी समाज, चौरसिया समाज के भवन में चौरसिया समाज, तनेजा बेकरी में पंजाबी समाज, तिरोले कुनबी समाज के भवन में कुनबी समाज, लोनारे कुनबी समाज के भवन में लोनारे कुनबी समाज, परशुराम वाटिका में ब्रम्ह समाज की बैठक का आयोजन किया गया।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।