Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों में गुस्सा, जताया विरोध

सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षकों में गुस्सा, जताया विरोध
छिंदवाड़ा
18-Mar-26
टीईटी 2026 को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा 

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश सह संगठन मंत्री नंदकुमार शुक्ला, संभागीय सह संगठन मंत्री शशि कुमार तिवारी एवं संभागीय अध्यक्ष तोरनलाल परतेती ने बताया कि सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता ने भोपाल में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर परीक्षा स्थगित करने और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । 

शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया । इसके बाद संघ पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचालनालय में आयुक्त एवं संचालक से भी विस्तृत चर्चा की, जहां परीक्षा स्थगित करने एवं इससे संबंधित अन्य मुद्दों पर विचार हुआ । विभाग की ओर से शिक्षक हित में उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया गया, जिस पर संघ पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया । संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों संजय नागदवने, बसंत शक्रवार, प्रदीप सूर्यवंशी, वीरेंद्र शर्मा, दीपक साहू, महेश भादे सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक इकाई द्वारा प्रदेश इकाई से आग्रह किया गया है कि इस संबंध में लगातार प्रयास कर सेवानिवृत्ति के कगार पर खड़े शिक्षकों की पात्रता परीक्षा स्थगित कर शासन द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने संबंधित कार्यवाही की जावे ।
Share News On