राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक नई प्रवेश प्रक्रिया के साथ होगी
छिंदवाड़ा
02-Sep-26
छिन्दवाडा

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 07 से 12 सितंबर 2026 तक लगातार छह दिनों तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य केंद्राध्यक्ष को निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन एक सत्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश के 12 संभागीय एवं जिला मुख्यालयों पर ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए इस वर्ष नई प्रवेश प्रक्रिया लागू की गई है परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक, फ्रिस्किंग तथा वीओआईपी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की गई है
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस कार्य के लिए ैच्। (प्ददवअंजपअपमू प्दकपं स्पउपजमक) एजेंसी का चयन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 90 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्टर श्री नारायन ने प्राचार्य केंद्राध्यक्ष को आयोग की नई प्रवेश प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बनाया गया परीक्षा कंट्रोल रूम
म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आगामी 07 से 12 सितंबर 2026 तक प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के परीक्षा केन्द्र राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया है जिसमें 50 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा इस परीक्षा के लिये कलेक्टर कार्यालय स्थित नगर दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक-28 में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07162-243403 है। इस कंट्रोल रूम में डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही 02 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 07 से 12 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातरू 8 बजे से परीक्षा कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहकर परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आयोग के निर्देशानुसार उसका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही परीक्षा के प्रत्येक सत्र की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी केन्द्राध्यक्ष से दूरभाष पर प्राप्त कर आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
उच्च न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री नागराज संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त
आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिये उच्च न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री एन.सी.नागराज को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा संभागीय पर्यवेक्षक श्री नागराज के भ्रमण के दौरान अपेक्षित व्यवस्थाओं के लिये नगर दंडाधिकारी छिन्दवाड़ा को विश्राम गृह में कक्ष आरक्षित करने एवं वाहन उपलब्ध कराने, जिला ई-गवर्नेंस छिंदवाड़ा को कम्प्यूटर उपलब्ध कराने, मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा के सहायक ग्रेड-3 श्री आनंद नांदेकर व नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के सहायक ग्रेड-3 श्री राजेश सोनी को लिपिकीय/कम्प्यूटर की व्यवस्था सहित संभागीय पर्यवेक्षक के द्वारा सौंपे गये सभी कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।