Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आईटीआई में स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेला 25 अगस्त को

आईटीआई में स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेला 25 अगस्त को
नौकरियां
24-Aug-26
छिन्दवाडा

युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा में 25 अगस्त मंगलवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया गया है। रोजगार मेले में 07 कंपनियां उपस्थित रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी छिंदवाड़ा सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में सुरूचि होजरी एंड ईलास्टिक प्रायवेट लिमिटेड बुटीबोरी नागपुर में सुपरवाईजर/ लूममशीन/ ऑपरेटर/ अप्रेन्टिसशिप पद के लिये योग्यता  10वीं/12वीं/आई.टी.आई के लिये मासिक वेतन 14000-17000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, सागर मैन्युफेक्चर्स प्रायवेट लिमिटेड ओबेदुल्लागंज में मशीन ऑपरेटर/अप्रेन्टिसशिप पद के लिये योग्यता 12वीं/स्नातक/आई.टी.आई के लिये मासिक वेतन 10000-15000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, आईशर कम्पनी ट्रक और बस प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर में मैकेनिक पद के लिये योग्यता 10वीं/ 12वीं/आई.टी.आई डिप्लोमा के लिये मासिक वेतन 12425-16000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) छिंदवाड़ा द्वारा केवल महिलाओं के लिये बीमा सखी पद के लिये योग्यता 10वीं/12वीं पास के लिये वेतनमान 7000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 70 वर्ष, हनु सिक्यूरिटी सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा में सिक्युरिटी गार्ड/ सुपरवाईजर पद के लिये योग्यता 8वीं/10वीं/12वीं/स्नातक के लिये मासिक वेतन 8000-17000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष, सतीजा मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा में सेल्स पद के लिये योग्यता 12वीं पास के लिये मासिक वेतन 8000-9000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष एवं एजिस कॉल सेंटर छिंदवाड़ा में कस्टमर केयर एक्जीकेटिव पद के लिये योग्यता 12वीं/स्नातक के लिये मासिक वेतन 9000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु18 से 30 वर्ष होना चाहिये।
Share News On