Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गायत्री चेतना केंद्र में 22 अगस्त को "सावन महोत्सव – सार्थक संवाद"

गायत्री चेतना केंद्र में 22 अगस्त को "सावन महोत्सव – सार्थक संवाद"
छिंदवाड़ा
20-Aug-26
छिंदवाड़ा

अखिल गायत्री परिवार के मार्गदर्शन एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट, छिंदवाड़ा के तत्वावधान में सावन की पावन बेला में "सावन महोत्सव – सार्थक संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 अगस्त 2026, शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गायत्री चेतना केंद्र, मोहन नगर, छिंदवाड़ा में संपन्न होगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन की सार्थकता को समझना तथा जीवन में गुणवत्तापूर्ण जीवंतता और सकारात्मकता के आयामों पर संवाद करना है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजन, समस्त मातृशक्ति, देवतुल्य भाई एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जन सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आदरणीय श्री अशोक माहोरे जी, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रहेंगे। तहसील समन्वयक श्री हेमंत माहोरे जी ने कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करेगी।"विचार क्रांति, युग निर्माण – हमारा लक्ष्य" और "श्रेष्ठ समाज, समर्थ राष्ट्र, सशक्त विश्व – हमारा संकल्प" के भाव के साथ सभी धर्मप्रेमियों से सादर पधारने का अनुरोध किया गया है।
Share News On