Home News Helpline Classified Jobs About Contact

लाखों खर्च कर बनाए संजीवनी क्लीनिकों को शुरू होने का इंतजार

लाखों खर्च कर बनाए संजीवनी क्लीनिकों को शुरू होने का इंतजार
राजनीति
18-Sep-26
सांसद ने नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिकों को प्रारंभ करने कलेक्टर को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने नगर निगम छिन्दवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित की गई चार नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिकों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए छिन्दवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को पत्र लिखा है। सांसद श्री साहू द्वारा कलेक्टर को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर निगम छिन्दवाड़ा के अंतर्गत खैरी भोपाल वार्ड नंवर 09, ढिमराढाना वार्ड नंवर 3, संत रविदास वार्ड नंबर 23 एवं वार्ड नंवर 19 पातालेश्वर वार्ड में निर्मित संजीवनी क्लीनिक को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए साथ ही इन नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिकों में सामग्री की चोरी की रोकथाम और कार्यवाही करने के लिए कहा है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कलेक्टर को लिखे गए पत्र में बताया है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनिर्मित संजीवनी क्लीनिक को प्रारंभ नहीं किया गया है। यहा पर सामाजिक तत्वों द्वारा दरवाजे खिड़की चोरी की जा रही है। सांसद श्री साहू ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से कहा है कि शासन के उद्देश्य अनुसार आमजनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये तत्काल उक्त वर्णित एवं अन्य सभी संजीवनी क्लीनिकों की प्रगति की जॉंच करवाकर क्लीनिक शीघ्र प्रारंभ कराने की कार्यवाही करें।

Share News On