Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदिवासी विद्यार्थियों को रोटरी क्लब ने बांटी स्वेटर

आदिवासी विद्यार्थियों को रोटरी क्लब ने बांटी स्वेटर
छिंदवाड़ा
21-Jan-26
रोटरी क्लब का हैप्पी स्कूल प्रॉजेक्ट पहुंचा ग्रामीण अंचल वन ग्राम में 

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब समाजसेवा के जाना पहचाना नाम है। समाज सेवा के हर क्षेत्र में रोटरी क्लब ने नये आयाम स्थापित किए हैं। इसी कड़ी में ठंड के दिनों में चल रहे हैप्पी स्कूल प्रॉजेक्ट के अंतर्गत ग्रामीण अंचल की एकीकृत शास माध्य शाला सिरकोही की प्रायमरी शाला के 27 बच्चो को ठंड से बचने हेतु स्वेटर प्रदान की। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र खरे, प्रधान पाठक मोतीराम पवार, शिक्षक एम एल भादे, अनिल भादे, वेदप्रकाश फड़कारे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिनेश साहू, ग्राम पटेल गणेश साहू, राधेश्याम साहू सहित  बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित थे। 

इस अवसर पर रोटरी जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ही शैक्षणिक सामग्री, पंखे फर्नीचर कंप्यूटर एवं आरो का शुद्ध पानी हेतु मशीन सहित अन्य सामग्री प्रदान करती रहती है। इसी श्रंखला में आज सिरकोही  स्कूल में बच्चों को आज स्वेटर प्रदान की गई। कार्यक्रम में सभी स्कूली बच्चों ने रोटेरियन साथियों पर पुष्प वर्षा और बैंड धुन से  स्वागत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र खरे ने कहा कि आप सभी माताओं को डिजिटल साक्षरता में निपुण करते हुए उनके लिए भी शीघ्र एक कार्यक्रम रखेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब जैसी अंतराष्ट्रीय संस्था के पदाधिकारी का यहां आना हम सबके लिए हर्ष की बात है। प्रधान पाठक मोतीराम पवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वन ग्राम के ये निर्धन परिवारों के बच्चों की सुध ली। आप सभी रोटेरियन साथियों के उदार भाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हमारे छोटे से आग्रह पर आप लोगों ने इन प्रायमरी के बच्चो के लिए स्वेटर लेकर आए और अपने हाथों से इन बच्चों को पहनाई ये आपका नेक दिल व्यवहार दिखाई देता है। आपका शिक्षा विभाग की और से सधन्यवाद। 
Share News On