Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आईटीआई में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ

आईटीआई में प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ
शिक्षा
26-May-26
छिन्दवाडा 

शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा के नोडल प्राचार्य शुभम निमजे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश 2026 के लिये जिले में संचालित शासकीय आईटीआई में एनसीवीटी एवं एससीवीटी के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश किया जाना है। संस्था में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल  www.dsd.mp.gov.in अथवा https://mpiticounseling.co.in पर जाकर प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि आवेदकों द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 26 जून से 30 जून 2026 तक की जा सकेगी। साथ ही इच्छित संस्थाओं एवं व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन 01 जून से 30 जून 2026 तक किया जा सकता है।

Share News On