प्रखर साहू UCMAS राष्ट्रीय गणित प्रतियोगी परीक्षा में फोर्थ रनर अप रहे
शिक्षा
22-Sep-26
छिंदवाड़ा

विगत दिनों में प्रखर साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर UCMAS प्रतियोगिता मुंबई में प्रतिनिधित्व किया जिसमें वे फोर्थ रनर अप रहे । जिससे उनका चयन 12 दिसंबर को कोलंबो, श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा UCMAS हेतु किया गया । उनकी इस उपलब्धि हेतु उनके माता पिता डॉ नेहा साहू, पीयूष साहू , दादा दादी पी एल साहू, शैल साहू, शिक्षिका श्रद्धा वर्मा, समस्त क्रीड़ा भारती स्टाफ, निर्मल पब्लिक स्कूल स्टाफ़, जिला साहू समाज सेवा ट्रस्ट, साइक्लिंग संघ के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं ।