Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद श्री साहू ने 4 मरीजों को दिलाई 1 लाख 95 हजार की मदद

सांसद श्री साहू ने 4 मरीजों को दिलाई 1 लाख 95 हजार की मदद
राजनीति
22-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू उनके संपर्क में आने वाले हर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। चाहे वो आर्थिक रूप से लोगों को बीमारी के लिए सहायता दिलवाने की बात हो या अपनी सांसद निधि से लोगों की आर्थिक मदद करने की बात हो। सांसद श्री साहू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से हर माह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाखों रूपयें की आर्थिक मदद दिलवा रहें है। 

गत दिनों सांसद श्री साहू से मरीजों के परिजनों ने मुलाकात करते हुए बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई थी। जिसे लेकर संासद श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों की आर्थिक मदद करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मोहखेड़ निवासी मंजू पति मोहन चौरसिया को 50 हजार, पगारा निवासी दिलीप पिता तुलसीराम प्रजापति को 45 हजार, पिंडरईकलां निवासी अंश पिता सूरज चौरे को 50 हजार एवं कोठिया रैयय्त निवासी संतोष पिता सुंदर लाल इवने को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी है। उक्त सहायता राशि मिलने पर मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री और सांसद का आभार व्यक्त किया है।
Share News On