Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रजापति कुम्हार समाज ने माना सांसद बंटी विवेक साहू का आभार

प्रजापति कुम्हार समाज ने माना सांसद बंटी विवेक साहू का आभार
राजनीति
22-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा के द्वारा पौआमा चौक का नाम महाराजा दक्ष प्रजापति के नाम से किया गया है। पौआमा चौक का नाम महाराजा दक्ष प्रजापति के नाम से किए जाने पर प्रजापति कुम्हार समाज एकता समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू ने मुलाकात करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सराहनीय कार्य से प्रजापति कुम्हार समाज की भावनाओं और जन आकांक्षाओं को सम्मान व गौरव मिला है। उन्होंने कहा कि आपके निरंतर सहयोग व संवेदनशीलता एवं समर्पण के लिए समिति एवं सम्पूर्ण कुम्हार समाज आपका सदैव आभारी रहेगा। इस अवसर पर  सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय, समाज के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रजापति, उपाध्यक्ष गोविंद प्रजापति, सचिव सुभाष प्रजापति, सरपंच हुकम चंद प्रजापति, सरंक्षक लक्ष्मण प्रजापति, कोषाध्यक्ष हेमंत प्रजापति, आकाश प्रजापति, संदीप प्रजापति, अजय प्रजापति, किशन प्रजापति, आकाश प्रजापति, मूरत प्रजापति, जैकी प्रजापति, गणेश प्रजापति, अजय प्रजापति, झनकलाल प्रजापति, सुनील प्रजापति, मनोज प्रजापति आदि उपस्थित थे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!