Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा-बैतूल संभाग में खुलेंगे डाक फ्रेंचाइजी आउटलेट

छिंदवाड़ा-बैतूल संभाग में खुलेंगे डाक फ्रेंचाइजी आउटलेट
नौकरियां
09-Jun-26
विभाग ने 25 जून तक बुलाए आवेदन

छिन्दवाडा

भारतीय डाक विभाग, छिंदवाड़ा संभाग द्वारा डाक सेवाओं के विस्तार एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा, बैतूल, परासिया, अमरवाड़ा, सौंसर, पांढुर्णा, मुलताई, भैंसदेही, दुनावा एवं आठनेर में डाक फ्रेंचाइजी आउटलेट संचालित करने के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

डाक विभाग के अनुसार आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है तथा उसे किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक के पास स्वयं का उपयुक्त स्थान, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। साथ ही विभाग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर का संचालन करने की क्षमता एवं सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करने की सहमति भी आवश्यक होगी।

छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले के इच्छुक पात्र व्यक्ति, जो डाक फ्रेंचाइजी आउटलेट संचालित करना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 25 जून 2026 तक अधीक्षक डाकघर, छिंदवाड़ा संभाग कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं अथवा कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

डाक फ्रेंचाइजी योजना की विस्तृत शर्तें, पात्रता एवं आवेदन पत्र का प्रारूप अधीक्षक डाकघर कार्यालय, प्रधान डाकघर छिंदवाड़ा, प्रधान डाकघर बैतूल तथा संबंधित डाकघरों से प्राप्त किया जा सकता है। अधीक्षक डाकघर, छिंदवाड़ा संभाग ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर आवेदन करने की अपील की है।
Share News On