Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चांद मोक्षधाम में रोपे पौधे, 11 हजार वृक्षारोपण का लिया महासंकल्प

चांद मोक्षधाम में रोपे पौधे, 11 हजार वृक्षारोपण का लिया महासंकल्प
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
छिंदवाड़ा/चांद

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए भाजपा किसान मोर्चा के 11,000$ वृक्षारोपण महासंकल्प के तहत नगर परिषद चांद के मोक्षधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसान बंधुओं ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर परिषद चांद अध्यक्ष दानसिंह ठाकुर, चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य इंद्रपाल वर्मा, वरिष्ठ नेता नोखे श्रीवास, चांद मंडल उपाध्यक्ष आदित्य ठाकुर, किसान मोर्चा नीति एवं शोध प्रभारी डॉ. मनोज चौरसिया, बूथ अध्यक्ष जयकुमार वर्मा, गोपाल पटेल सहित भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि 11,000$ वृक्षारोपण महासंकल्प के माध्यम से जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कुछ पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।
Share News On