Home News Helpline Classified Jobs About Contact

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-7 में पौधरोपण

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-7 में पौधरोपण
छिंदवाड़ा
12-Sep-26
नगर निगम एवं म.प्र.जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

छिन्दवाडा 

नगर निगम छिंदवाड़ा एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज “एक पेड़ मां के नाम” हरित अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7, प्रेरणा नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था अनमोल सृजन एवं प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति, वार्ड क्रमांक-7 ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक यंत्री विवेक चौहान उपस्थित थे-7 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती नमिता मनोज सक्सेना, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, स्वच्छता चौंपियन डॉ.मीरा पराड़कर, शैलेंद्र उइके, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष ललित साहू सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे

पौधारोपण कार्यक्रम मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था, विकास प्रस्फुटन समिति, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की सामूहिक सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया।
Share News On