नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर 14 जनवरी को बुधवार छिन्दवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा
13-Jan-26
महंत श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज के आश्रम जाएंगे
छिन्दवाड़ा
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत वे विभिन्न पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। पूर्व सांसद कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी बुधवार को नकुलनाथ सुबह 11.45 बजे इंदौर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर द्वारा बड़वानी जिले के राजपुर पहुंचकर मप्र के पूर्व गृहमंत्री श्री बाला बच्चन के निवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मिलेंगे। इसके बाद दोपहर 02 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। आगमन पश्चात वे शिकारपुर पहुंचेंगे। अपराहृं 03 बजे विधानसभा चौरई के ग्राम सिरेगांव में आयोजित श्रीराम चरित मानस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। अपराहृं 04.30 बजे श्री नाथ का शिकारपुर पहुंचेंगे।

15 जनवरी गुरुवार को नकुलनाथ दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर द्वारा शिकारपुर से नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01 बजे पचमढ़ी पहुंचने के उपरांत कार द्वारा श्रीश्री 1008 गरीबदास जी महाराज के आश्रम पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 02 बजे जामई विधानसभा क्षेत्र के कटकुही (नवेगांव) में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 03 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जामई विधानसभा के नन्दन (दमुआ) पहुंचकर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। तदोपरांत श्री नाथ का अपराहृं 04.40 बजे शिकारपुर आगमन होगा। 16 जनवरी को वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।