Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू सोमवार से मानसून सत्र में शामिल होंगे

सांसद बंटी विवेक साहू सोमवार से मानसून सत्र में शामिल होंगे
छिंदवाड़ा
19-Jul-26
केन्द्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

छिन्दवाड़ा

मंत्रालय के प्रमुख विभाग कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद बंटी विवेक साहू 20 जुलाई से 13 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित लोकसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए है। वे मानसून सत्र के दौरान जहां मोदी सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख बिलों के साक्षी बनेगे वहीं छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर लोकसभा के पटल पर लगाए गए विभिन्न प्रश्नों का मंत्रालयों एवं केन्द्रीय मंत्रियों से उत्तर भी पूछेंगे।

सांसद बंटी विवेक साहू लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों एवं मंत्रालयों में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करते हुए अपनी बात रखेंगे। सांसद श्री साहू लोकसभा के मानसून सत्र से समय निकालकर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही आमजनों से मुलाकात करने के लिए छिंदवाड़ा भी आएगें। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू लोकसभा के विभिन्न सत्रों में लगातार शामिल होते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर जहां लोकसभा में प्रश्न पूछ रहे है वहीं केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर रहे है। जिसके सार्थक परिणाम दोनों जिलों में स्वीकृत होने वाले करोड़ों के विकास कार्याे के रूप में सामने भी आ रहे है।
Share News On